कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है: पीएम मोदी

कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है: पीएम मोदी

कर्नाटक में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है। वह तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एक तरफ जहां भाजपा सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है।

भाजपा नेता लोकसभा चुनाव की शुरुआत तक लगातार यह कह रहे थे कि एनडीए को इस चुनाव में 400 से अधिक सीटें आएंगी। कांग्रेस ने इस चुनाव में संविधान को चुनावी मुद्दा बनाने में कामयाबी पा ली है। कांग्रेस आम जनता के बीच बार-बार जा कर कह रही है कि भाजपा और एनडीए इसलिए चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें चाहती है ताकि वह संविधान बदल सके।

इस मुद्दें ने भाजपा को अपने ही जाल में फंसाने का काम किया है। इसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा अब 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने से भी परहेज करने लगी है। वहीं दूसरी ओर उसके नेता यह सफाई देने में लगे हैं कि वह संविधान नहीं बदलना चाहते हैं और कोई भी संविधान नहीं बदल सकती है। वह कितनी भी सफाई दे लेकिन इस मामले में कांग्रेस अपनी चाल में कामयाब होती दिख रही है। इसके कारण अब भाजपा कांग्रेस पर आरक्षण को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है।

कर्नाटक में एक चुनावी सभा में पीएम मोदी ने उन्होंने गरीबी हटाने के कांग्रेस के वादे पर सवाल उठाएं हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबी हटाने को लेकर कई वादे किए हैं। कांग्रेस इस चुनाव में गरीबी और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। अब पीएम मोदी कांग्रेस के वादों और उसकी नियत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।

आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles