डीन से जबरन शौचालय साफ कराने पर शिंदे गुट के सांसद पर केस दर्ज

डीन से जबरन शौचालय साफ कराने पर शिंदे गुट के सांसद पर केस दर्ज

नांदेड़ जिले के नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शंकरराव चव्हाण अस्पताल के डीन (प्रमुख) से सांसद हेमंत पाटिल के जबरन अस्पताल का शौचालय साफ कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल के डीन ने शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल के विरुद्ध बुधवार को मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने शंकरराव चव्हाण अस्पताल में 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत के बाद मंगलवार को अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल का दौरा किया था। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल का शौचालय गंदा देखकर सांसद पाटिल ने अस्पताल के डीन डॉ. श्याम वाकोड़े से जबरन शौचालय साफ करवाया था।

डीन ने सांसद पर उनके साथ बदतमीजी भी करने का आरोप लगाया है। डॉ. श्याम वाकोड़े की शिकायत पर नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में हेमंत पाटिल और 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। इस घटना के विरोध में अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल परिसर में हेमंत पाटिल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में हेमंत पाटिल और 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। इस घटना के विरोध में अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल परिसर में हेमंत पाटिल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हेमंत पाटिल हिंगोली संसदीय सीट से शिंदे समूह के सांसद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण अस्पताल में मरीजों की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। इसलिए अस्पताल में मरीजों की मौत मामले की भी जांच की जा रही है।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *