भाजपा मंत्री ने किया आधे अधूरे पुल का लोकार्पण, सपा ने बोला हमला

भाजपा मंत्री ने किया आधे अधूरे पुल का लोकार्पण, सपा ने बोला हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है जिसके बाद से सियासत के गरियारे चुनाव की चर्चा से गर्म हैं साथ ही सत्ता और विपक्षी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है.

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा शाहजहांपुर में एक आधे-अधूरे पुल का लोकार्पण किया गया जिस पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आधे अधूरे पुल का लोकार्पण करके सरकार द्वारा काम जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया गया है.

बता दें कि योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने गर्रा नदी पर ककरा से अजीजगंज नगरिया मोड़ को जोड़ने वाले सेतु निगम के एक पुल का पिछले बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया था. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, पुल की रेलिंग और पुल से मुख्य सड़क को जोड़ने वाला मार्ग अभी नहीं बना है, लेकिन नगर निगम ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के डर से जल्दबाजी में मंत्री से इसका लोकार्पण करा दिया.

समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरा है पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा आधे अधूरे कार्यो का उद्घाटन करके श्रेय लेना चाहती है. ये जनता को धोखा देने की कोशिश है.

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने दावा किया कि भाजपा जनता के बीच नाकाम हो चुकी है और उसे लग गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता उसके हाथ से निकल जाएगी, इसीलिए जल्दबाजी में अधूरी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जा रहा है.

popular post

ऑपरेशन “वादा-ए-सादिक 4 की 67वीं लहर में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला

ऑपरेशन “वादा-ए-सादिक 4 की 67वीं लहर में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *