केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly election, 2021) के लिए भाजपा (BJP) ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देकर रविवार को 112 उम्मीदवारों (Kerala Election candidates 2021)की पहली सूची जारी की उन उम्मीदवार की लिस्ट में डॉ अब्दुल सलाम और सत्तार हाजी (सथार हाजी) के नाम शामिल है।
बता दें कि भाजपा ने डॉ अब्दुल सलाम को तिरूर विधानसभा क्षेत्र और हाजी सत्तार राज्य में तिरूरंगंडी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है ।
उम्मीदवारों की जारी लिस्ट में “मेट्रोमैन” के रूप में लोकप्रिय, डॉ ई श्रीधरन का नाम भी शामिल है जो पलक्कड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि लंबे समय से आरएसएस के सदस्य रहे 88 वर्षीय डॉ श्रीधरन कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा डॉ श्रीधरन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है।
उम्मीद डाट कॉम के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की 25 सीटें चार गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी।
ग़ौरतलब है कि केरल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला वाम नेतृत्व वाले गठबंधन बनाम कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। हालाँकि भाजपा, भारत के इस दक्षिणी राज्य में अपने को मज़बूत बनाने के लिए कोशिश कर रही है।
केरल में चुनाव एक चरण में 06 अप्रैल को मतदान होंगे। और मतों की गिनती 02 मई, 2021 को की जाएगी।

popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा