भूपेश बघेल को सीएम की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं: पीएम मोदी

भूपेश बघेल को सीएम की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं: पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। जिन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है, उसके लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। पीएम मोदी ने भी आज सूरजपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने महादेव एप घोटाला मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सीएम को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा देश और विदेश में हो रही है। आप इनको माफ करेंगे क्या। पीएम ने आगे कहा कि यह किसके इशारे पर हुआ, उनको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। कमल के निशान पर बटन दबाकर ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दें।

पीएम मोदी ने सूरजपुर के विश्रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें। बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और इसीलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, ‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी।”

पीएम ने कहा कि यहां बीजेपी सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा। सरकार जो घर देगी उसे माताओं-बहनों के नाम किया जाएगा। अब महिलाएं भी अपने घर की मालकिन होंगी। मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। पीएम ने कहा एक तरफ बीजेपी का संकल्प पत्र है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार।

यहां सीएम कार्यालय सट्टेबाजी का अड्डा कैसे बना हुआ था। सीएम के करीबी जेल में बंद हैं। छापों में नोटों के बड़े बड़े ढे़र मिल रहे हैं। रुपये देने वाला खुद कह रहा है, फिर भी वे सबूत मांग रहे हैं। इनको साफ करना पड़ेगा। ऐसे आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री को सीएम की कुर्सी पर नहीं रहना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, सीएम पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी उनसे किनारा कर लिया है। कांग्रेस को अपने सीएम का बचाव करना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस का एक नेता इनके पापों पर बोल नहीं रहा है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि महादेव सट्टेबाजी घोटाले में बीजेपी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। आपके बच्चों को बर्बाद करने वाले ऐसे लोगों को जेल जाना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को आपके बेटों-बेटियों और आने वाली पीढ़ियों की परवाह नहीं है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *