पंजाब में भारतीय किसान यूनियन का कल रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

पंजाब में भारतीय किसान यूनियन का कल रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

शंभू बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अपनी अन्य मांगों को पूरा करनावे के लिए हजारों किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब के फतेहगढ़ से हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मंगलवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया। लेकिन पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोक लिया है।

बुधवार सुबह करीब 200 ट्रैक्टर ट्रॉलियां विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। इससे राजमार्ग के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का काफिला अब 4 किमी से अधिक लंबा हो गया है। मौके पर एकत्र हुए किसानों का कहना है कि वे तब तक नहीं हटेंगे जब तक वे हरियाणा में प्रवेश नहीं कर लेते और दिल्ली नहीं पहुंच जाते।

भारतीय किसान यूनियन ने कल से पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। किसानों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध दर्ज करवाने के लिए किसान यूनियन ने यह फैसला लिया है। यूनियन ने कल दोपहर 12 बजे से रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। किसानों की दिल्ली चलो आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में आवागमन पहले से ही बाधित हैं, किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने से सरकार और प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को अपने यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। एक वीडियो संदेश में नेता ने प्रदर्शनकारी किसानों पर हरियाणा के अधिकारियों की कार्रवाई की आलोचना की।

popular post

अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए

अराक़ची ने जोसफ़ औन से कहा: लेबनान को उसके असली दुश्मन से बचाइए ईरान के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *