ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता अमेरिका: व्हाइट हाउस

ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता अमेरिका: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन (यूएनआई): व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अमेरिकी सेना द्वारा इराक और सीरिया में दर्जनों ईरानी समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर हमला करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने प्रेस को बताया, “हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं।

अल अरबिया के उन्होंने कहा कि अनुसार, उत्तरपूर्वी जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 28 जनवरी को हुए हमले के बाद से ईरान के साथ कोई “संपर्क” नहीं हुआ है। अनौपचारिक या अप्रत्यक्ष संपर्क भी नहीं। जॉन किर्बी ने इराक और सीरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाले हमलों की “सफलता” की भी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भाग लेने वाले अमेरिकी युद्धक विमानों ने सात अलग-अलग स्थानों पर कुल 85 लक्ष्यों को निशाना बनाया। इनमें से तीन इराक में और चार सीरिया में हैं। करीब 30 मिनट में 125 से ज्यादा गाइडेड मिसाइलें दागी गईं।

अमेरिकी सेना के मुताबिक युद्धक विमान लक्षित इलाकों से निकल गए हैं। जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान से जुड़े लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई करने से पहले इराकी सरकार को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि हमने इराकी सरकार को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि अमेरिका ईरान के अंदर हमले नहीं करेगा और इसके बाहर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *