आदित्यनाथ पर मुक़दमा होगा या नहीं, आज फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट

आदित्यनाथ पर मुक़दमा होगा या नहीं, आज फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट आदित्यनाथ पर 15 साल पुराने मामले में मुक़दमा दर्ज करने को लेकर आज फैसला करेगा। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर विराजमान सीएम आदित्यनाथ पर 15 साल पुराने एक मामले में मुक़दमा दर्ज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर 15 साल पहले भड़काऊ और नफरती भाषण देने का आरोप है लेकिन इस मामले में उसके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज करने पर रोक लगा दी गयी थी. यूपी सरकार की ओर से लगाई गयी रोक को कोर्ट में चुनौती दी गयी थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सीएम आदित्यनाथ की ओर से इस मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुनवाई के दौरान कहा कि आदित्यनाथ अब मुख्यमंत्री बन गए हैं, इसलिए बात को बेवजह बड़ा बना कर पेश किया जा रहा है. बता दें की मई 2017 में आदित्यनाथ प्रशासन ने खुद राज्य सरकार के मुखिया के खिलाफ इस मामले में सुबूत नाकाफी बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था जबकि, 2018 में इलाहाबाद हाई कोर्ट इसे सही ठहरा चुका है।

आदित्यनाथ के वकील ने कहा था की कई साल तक चली जांच के बाद भी सीआईडी को तथ्य नहीं मिले. इस लिए साल 2017 में राज्य के कानून और गृह विभाग ने मुकदमा चलाने की अनुमति देने से मना कर दिया था।

अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण की बेंच ने इस पर आदेश सुरक्षित रखा है जबकि 20 अगस्त 2018 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में नोटिस जारी किया था।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *