फिलिस्तीनियों का खून बहा कर मुक्ति पाना चाहते हैं नेतन्याहू

फिलिस्तीनियों का खून बहा कर मुक्ति चाहते हैं नेतन्याहू
फिलिस्तीनियों के खिलाफ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघने वाले इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सत्ता से विदाई लगभग तय हो चुकी है लेकिन फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल की अतिक्रमणकारी कार्यवाही अभी जारी है।

अलग़द की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल की आक्रामक कार्रवाई पर फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके चरमपंथी राजनीतिक साथियों समेत उनकी सैन्य एवं सुरक्षा टीम फिलिस्तीनी लोगों के खून की कीमत पर अपनी मुक्ति का मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है।

फिलिस्तीन विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेतन्याहू की टीम फिलिस्तीन के लोगों, उनकी भूमि, संपत्ति और पवित्र स्थलों के खिलाफ अपनी आक्रमक नीतियां जारी रखे हुए है।

फिलिस्तीनी मंत्रालय ने कहा है कि नेतन्याहू की टीम फिलिस्तीनी लोगों के खून एंव इस देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए अपने नस्लवादी गठबंधन को बचाने के लिए इस्राईल की अदालतों का उपयोग कर रही है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू की टीम यरुशलम के यहूदीकरण और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अतिक्रमण, वेस्ट बैंक को ग़ज़्ज़ा से अलग रखने और फिलिस्तीनी भूमि पर अवैध आवासीय इकाइयों का निर्माण करते हुए सिस्टमैटिक रूप से एक अलग एंव स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण को रोकने के लिए काम कर रही है।

विदेश मंत्रालय ने इन तमाम अपराधों के लिए नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय के साथ काम करना जारी रखेंगे ताकि जितनी जल्दी संभव हो नेतन्याहू और उनकी टीम को फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ किए गए अपराधों के प्रति जवाबदेह ठहराया जा सके।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *