तुर्की मॉडल के सहारे हुर्मुज़ से फायदा उठाएगा ईरान, 40 अरब होगी आमदनी

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खुल गया है, लेकिन इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर अब भविष्य में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान इस महत्वपूर्ण रूट से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे सालाना लगभग 40 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ईरान का प्रस्ताव है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवाओं के बदले टोल लिया जाए। इस योजना को लागू करने के लिए तेहरान ओमान समेत खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक समझौते के दस्तावेज में जलडमरूमध्य के प्रबंधन का जिक्र तो है, लेकिन ट्रांजिट फीस का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं शामिल है। इसके बावजूद ईरान इसे एक नए स्थायी आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का मानना है कि मौजूदा हालात इस समुद्री मार्ग के प्रबंधन को नए सिरे से परिभाषित करने का अवसर देते हैं। प्रस्ताव के तहत खाड़ी देशों की भागीदारी और राजस्व में हिस्सेदारी पर भी चर्चा चल रही है, ताकि क्षेत्रीय सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

 

ईरान ने यह विचार चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के सामने भी रखा है, जिससे संकेत मिलता है कि यह योजना केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक व्यापार से भी जुड़ी हो सकती है।

popular post

अमेरिका ने सऊदी अरब और क़तर में पैट्रियट की दो नई बैटरियां तैनात कीं

अमेरिका ने सऊदी अरब और क़तर में पैट्रियट की दो नई बैटरियां तैनात कीं अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *