ओमन की राजधानी में हुई बातचीत के दौरान ओमान और ईरान ने एक संयुक्त बयान जारी किया है।
इस यात्रा के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने ईरान की संसद के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ और विदेश मंत्री डॉ. सय्यद अब्बास अराक़्ची के नेतृत्व में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और विदेश मंत्री सय्यद बद्र अलबुसैदी से मुलाकात की।
ओमान ने “इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन” के समर्थन को दोहराया है, जो अमेरिका और ईरान के बीच हुआ था, और इसके कार्यान्वयन के लिए संवाद और समन्वय जारी रखने पर जोर दिया है।
हुर्मुज जलडमरूमध्य के तटीय इन दोनों देशों ने इस रणनीतिक जलमार्ग से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार अपने क्षेत्रीय जल और संप्रभु अधिकारों के सम्मान पर बल दिया है।
दोनों देशों ने सहमति जताई है कि इस मुद्दे पर आगे चर्चा के लिए दोनों विदेश मंत्रालयों के बीच एक संयुक्त समिति बनाई जाएगी, जो भविष्य में नौवहन प्रबंधन, सेवाओं और उनसे जुड़े खर्चों पर समझौता करेगी।
इसके अलावा क्षेत्र के अन्य तटीय देशों और संबंधित पक्षों के साथ भी परामर्श और संवाद जारी रखने पर सहमति बनी है।
अंत में दोनों देशों ने हुर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए सुरक्षित, खुला और स्थिर जलमार्ग बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


popular post
ओमान और ईरान का संयुक्त बयान: हुर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अहम सहमति
ओमन की राजधानी में हुई बातचीत के दौरान ओमान और ईरान ने एक संयुक्त बयान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा