यमन युद्ध, सेना ने सऊदी गठबंधन का जासूसी ड्रोन मार गिराया
यमनी सेना और स्वंयसेवी समूहों ने यमन के हज्जा प्रांत में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान सऊदी अरब गठबंधन के जासूसी ड्रोन को मार गिराने में सफ़लता हासिल की है।
मेहर न्यूज़ एजेंसी ने यमन के अल-मसीरा के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि यमनी सेना ने हज्जा प्रांत के आसमान में एक ड्रोन CH4 को निशाना बना कर मार गिराया। हज्जा प्रांत के आसमान में उक्त ड्रोन द्वारा शत्रुतापूर्ण कार्यवाही किए जाने के बाद यमनी सेना की ओर से यह कार्यवाही की गई।
यह ऑपरेशन उस समय अंजाम दिया गया है जब हाल ही में यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने कहा था कि सऊदी, अमीराती और अमेरिकी गठबंधन के उस दावे का खंडा किया था कि यमनी सशस्त्र बल सैन्य ठिकानों के बजाए शहरी इलाक़ों को निशाना बना रह हैं। यमन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी नीत गठबंधन का यह दावा एकदम ग़लत है। उनका यह बयान केवल हमारे शहरी इलाक़ों को निशाना बनाने के लिए बहाने ढूंढने के लिए था।
यमन सेना के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने आगे कहा कि हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि नागरिक केंद्रों और आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने वाले संसाधनों पर सऊदी अरब गठबंधन के हमले से यमनी जनता के इरादे कमज़ोर नहीं होने वाले और यह भी ध्यान रहे ऐसे हमलों का जवाब भी ज़रूर दिया जाएगा।


popular post
ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स
ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स शनिवार को अमेरिकी अखबार
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा