इज़रायली हमले के बाद यमन का बैलिस्टिक मिसाइल से पलटवार
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच यमन ने इज़रायल के हमले के बाद पलटवार करते हुए पर एक बड़ा हमला किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। इज़रायली सैन्य सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यमन की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को इज़रायली सुरक्षा प्रणाली ने पहचान लिया और कब्ज़े वाले कुछ क्षेत्रों—विशेष रूप से मृत सागर और पश्चिमी इलाकों—में सायरन बजाए गए, जिससे जनता को अलर्ट किया गया।
इज़रायली गृह मोर्चा कमान (Home Front Command) ने भी यमन से मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब ग़ाज़ा पट्टी में इज़रायली कार्रवाई के विरोध में यमन की अंसारुल्लाह (हूती) सरकार बार-बार चेतावनी देती रही है। अल-क़ुद्स न्यूज़ नेटवर्क ने दो वीडियो जारी किए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि यमनी बैलिस्टिक मिसाइलें सीधे इज़रायली सैन्य ठिकानों पर गिरी हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
यमन की अंसारुल्लाह सरकार के मीडिया उपप्रमुख नसीरुद्दीन आमिर ने बयान जारी करते हुए कहा कि “ज़ायोनी लोगों को अब पनाहगाहों में छुपना चाहिए, क्योंकि जो लोग ग़ाज़ा और यमन पर हमले करते हैं, उन्हें अब चैन की नींद नसीब नहीं होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “ग़ाज़ा अकेला नहीं है, यमन हर हालत में उसके साथ है और यमन कभी ज़िल्लत की नींद नहीं सोता।”


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा