यमन का हाइपरसोनिक मिसाइल से इज़रायल पर जवाबी हमला

यमन का हाइपरसोनिक मिसाइल से इज़रायल पर जवाबी हमला

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने घोषणा की है कि यमनी मिसाइल यूनिट ने क़ब्ज़े वाले याफ़ा (तेल अवीव) क्षेत्र में स्थित इज़रायली ठिकानों को ‘फिलिस्तीन-2’ हाइपरसोनिक मिसाइलों से निशाना बनाया। यह हमला पिछले 24 घंटों में अलग-अलग समय पर हुआ और यह ईरान के सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) द्वारा किए गए हमलों के साथ समन्वित था। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा।

ब्रिगेडियर सरीअ ने कहा, “यमनी सशस्त्र बल, इज़रायली आक्रमण का डटकर और ईमानदारी से मुक़ाबला कर रहे इस्लामी गणराज्य ईरान, उसके लोगों, सेना और नेतृत्व को सलाम पेश करता है। वे दुश्मन के ठिकानों और सैन्य केंद्रों पर लगातार हमले कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि यमन की सेना ग़ाज़ा के लोगों और वहाँ के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अपने समर्थन और वचनबद्धता पर कायम है, जब तक कि, इज़रायली हमला बंद नहीं होता और घेराबंदी समाप्त नहीं हो जाती।

ब्रिगेडियर सरीअ ने अन्य मुस्लिम और अरब देशों को संबोधित करते हुए कहा: “प्रतिरोध स्वर्ग के दरवाज़ों में से एक है, जिसे केवल अल्लाह के ख़ास बंदों के लिए खोला जाता है। अब समय है कि आप पहल करें और ग़ाज़ा में अपने भाइयों पर हो रहे इज़रायली अत्याचारों को रोकें, क्योंकि जो आज उनके साथ हो रहा है, वह कल आपके साथ हो सकता है।”

फिलिस्तीन-2 हाइपरसोनिक मिसाइल एक दो-चरणीय ठोस ईंधन वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2150 किलोमीटर है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 16 मैक (लगभग 19,500 किमी/घंटा) तक पहुंचती है, जबकि औसतन यह 2040 किमी की दूरी 9 मैक की रफ़्तार से तय करती है। यह मिसाइल रडार से बच निकलने, उच्च गति पर भी दिशा बदलने और आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और एरो जैसे रक्षा सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ जब इज़रायल ने पिछली रात यमन में एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर को मारने के लिए एक असफल आतंकवादी हमला किया था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *