सऊदी अरब, हज सुरक्षा कमांडरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबान बनी महिला

सऊदी अरब, हज सुरक्षा कमांडरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबान बनी महिला सऊदी अरब में हज सीजन की शुरुआत से पहले सऊदी अरब की महिला सैनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की।

सऊदी अरब में यह पहला अवसर है जब हज सुरक्षा कमांडरों के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी किसी महिला को सौंपी गई हो।

सऊदी अरब की महिला सैनिक अबीर अल राशिद को मंगलवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी सौंपी गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुरक्षा कमांडरों के लिए आयोजित की गई थी। इससे पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हमेशा पुरुष सैनिकों की मेजबानी में आयोजित की जाती थी।

यह पहला अवसर है जब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी एक महिला सैनिक ने की है और यह अपने आप में अभूतपूर्व है। सऊदी मीडिया ने खबर देते हुए कहा है कि सऊदी महिला सैनिक ने हज सुरक्षाबलों के वार्षिक सम्मेलन का कुशलता से संचालन करते हुए दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस महिला सैनिक ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन आत्मविश्वास और बुलंद आवाज के साथ किया।

आर टी अरेबिक की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री अबीर राशिद सैन्य वर्दी पहने हुए हिजाब के ऊपर काली टोपी लगाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित हुई। उन्होंने आरंभ में सैल्यूट एवं मेहमानों के स्वागत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की गतिविधि शुरू की जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों ने हज की सुरक्षा और सुरक्षा कार्यक्रम यातायात परिवहन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया पर जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो क्लिप का सोशल यूजर्स ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *