नेतन्याहू की विदाई के साथ क्या गले मिलेंगे तुर्की और इस्राईल?

नेतन्याहू की विदाई के साथ क्या गले मिलेंगे तुर्की और इस्राईल?  नेतन्याहू की इस्राईल की सत्ता से विदाई के साथ ही तुर्की और इस्राईल फिर से गले मिल सकते हैं।

रशिया टुडे के हवाले से खबर देते हुए इस्राईल के प्रख्यात समाचार पत्र इस्राईल ह्यूम ने दावा किया है कि तुर्की के राष्ट्रपति इस्राईल में नई सरकार के गठन का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल ह्यूम ने एक तुर्क अधिकारी के हवाले से कहा है कि कि तुर्की और इस्राईल के संबंधों में पाई जाने वाली कड़वाहट का कारण इस्राईल की वर्तमान सरकार का नेतृत्व अर्थात नेतन्याहू है।

इस तुर्क अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अर्दोगान इससे पहले भी बार-बार संकेत दे चुके हैं कि वह इस्राईल के साथ अच्छे संबंधों के इच्छुक हैं लेकिन नेतन्याहू के साथ सहज नहीं हैं।

इससे पहले गत शुक्रवार को ही तुर्की के समाचार पत्र हुर्रियत ने भी कहा था कि आंकारा कुछ शर्तों के साथ तल अवीव के साथ संबंधों को बहाल करने के लिए तैयार है।

इस्राईल ह्यूम ने तुर्की के विदेश मंत्री द्वारा इस्राईल में सरकार गठन के लिए प्रयासरत नफताली बेनेट और लैपिड को लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि विदेश मंत्री का कहना है कि तुर्की इस्राईल के साथ अपने रिश्ते को बहाल करना चाहता है लेकिन उससे पहले इस्राईल को अपनी नीतियों में बदलाव लाना होगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *