इज़रायल की बिजली और तेल सुविधाओं को निशाना बनाएंगे: यमन

इज़रायल की बिजली और तेल सुविधाओं को निशाना बनाएंगे: यमन

यमन के सूचना मंत्रालय के सलाहकार तौफीक अल-हमीरी ने जोर देकर कहा है कि इज़रायली शासन की आक्रमणकारी कार्रवाइयों का जवाब दिया जाएगा। अल-हमीरी ने कहा, “हम इज़रायली शासन के साथ युद्ध की स्थिति में हैं, और आज सुबह हुए हमलों के जवाब में उनकी बिजली और तेल की सुविधाओं को निशाना बनाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “ये आक्रमण, केवल ग़ाज़ा में अपने भाइयों के समर्थन के हमारे दृढ़ संकल्प और इरादे को मजबूत करेंगे। कुछ घंटे पहले, अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने कहा था कि, “ये हमले पश्चिम की पाखंड और दोहरे मापदंडों को दर्शाते हैं।”

अल-बुखैती ने कहा, “यमन का सैन्य अभियान ग़ाज़ा के समर्थन में जारी रहेगा और हम ग़ाज़ा में सामूहिक नरसंहार रोकने तक किसी भी बढ़ते तनाव का बदला लेते रहेंगे।” उन्होंने यह भी जोर दिया कि, “ग़ाज़ा के समर्थन में हम क़त्लेआम बंद होने और ग़ाज़ा पट्टी में भोजन, दवाओं और ईंधन के प्रवेश की अनुमति मिलने तक समर्थन जारी रखेंगे।”

इससे पहले, यमनी मीडिया ने सूचना दी थी कि आज सुबह इज़रायली शासन के हवाई हमलों के परिणामस्वरूप सना और अल-हुदैदा में 9 लोग शहीद हो गए और 3 घायल हो गए। इस आक्रमण में इज़रायली शासन ने सना और अल-हुदैदा में यमन के कई बिजली संयंत्रों और बंदरगाहों को निशाना बनाया।

यमन पर यह हमले इज़रायली शासन द्वारा ग़ाज़ा के समर्थन में यमन के सैन्य अभियानों को रोकने के उद्देश्य से किए गए हैं, जहां चार सौ से अधिक दिनों से ग़ाज़ा के निवासियों को इज़रायली कब्जेधारियों के नरसंहार का सामना करना पड़ रहा है, और यह अधिकतर अरब देशों की चुप्पी के बीच जारी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *