अमेरिकी सेना को ग़ाज़ा में प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे: हमास

अमेरिकी सेना को ग़ाज़ा में प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे: हमास

हमास प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने घोषणा की कि हमें उम्मीद है कि फ़िलिस्तीनियों को ग़ाज़ा से बेदखल करने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातें गंभीर नहीं हैं। उन्होंने तुर्की के अख़बार ‘हुर्रियत’ को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि हम वर्षों से इज़रायली क़ब्ज़े के खिलाफ लड़ रहे हैं और स्वाभाविक रूप से किसी नए क़ब्ज़े की अनुमति नहीं देंगे।

हमास के प्रवक्ता ने कहा कि हम मानते हैं कि ट्रंप के ये बयान अन्यायपूर्ण और हमारे लोगों के लिए अपमानजनक हैं। हम किसी भी परिस्थिति में अमेरिकी सेनाओं को ग़ाज़ा में प्रवेश नहीं करने देंगे। सामी अबू ज़ोहरी ने यह भी बताया कि हमास इस मुद्दे पर एक गठबंधन बनाने का प्रस्ताव रखता है, ताकि ट्रंप की नीतियों का सामना किया जा सके और उनके ग़ाज़ा पर हमले की कोशिशों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ट्रंप को यह संदेश देगा कि इस क्षेत्र की जनता उनकी संपत्ति नहीं है, और यदि वह अमेरिका के हितों की रक्षा करना चाहते हैं, तो उन्हें राष्ट्रों की संप्रभुता और उनके अधिकारों का सम्मान करना होगा।

ग़ौरतलब है कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि फ़िलिस्तीनियों को ग़ाज़ा से बेदखल करने के बाद अमेरिका ग़ाज़ा पर नियंत्रण करना चाहता है। लेकिन इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आक्रोश और प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ट्रंप ने बीती रात कहा कि इस योजना को लेकर कोई जल्दबाज़ी नहीं है।

popular post

यमन के नए हमले के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद का हवाई अड्डा बंद

यमन के नए हमले के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद का हवाई अड्डा बंद

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *