अमेरिका के वरिष्ठ सैन्याधिकारी इस समय सऊदी अरब में नए सैन्य ठिकाने के लिए विचार विमर्श कर रह हैं वहीँ इस्राईल की एक मज़बूत लॉबी ने सरकार से मांग की है कि वह सऊदी अरब में परमाणु हथियार तैनात करने के लिए अमेरिका को राज़ी करे।
सऊदी अरब में नए सैन्य ठिकाने स्थापित करने की योजना पर जहाँ एक ओर अमेरिकी सैन्याधिकारी काम कर रहे हैं वहीं इस्राईल की जानी मानी वेबसाइट इस्राईल डिफेन्स ने ज़ायोनी सरकार को सलाह दी है कि तल अवीव अमेरिका को सऊदी अरब में अपने परमाणु हथियार तैनात करने के लिए तैयार करे।
इस्राईल के वरिष्ठ विश्लेषक एमी रोहेक्स डुम्बा ने ईरान फोबिया को हवा देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने का सबसे सरल उपाय यह है कि सऊदी अरब में अमेरिका अपने परमाणु बम तैनात करे सिर्फ इस प्रकार ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस को रोकने के लिए यूरोप और तुर्की में अपने परमाणु हथियार तैनात करने की जो नीति अपनाई थी उसी को ईरान के खिलाफ अपनाने की ज़रूरत है।
सऊदी राजशाही में अमेरिकी परमाणु बम की तैनाती एवं उसकी सुरक्षा बहुत कठिन काम नहीं है अमेरिका यह काम तुर्की में भी कर रहा है। इन हथियारों की सुरक्षा सीधे अमेरिकी सेना के पास होगी इस प्रकार यह डर भी नहीं रहेगा कि वह हथियार शत्रु पक्ष के हाथों में जा सकते हैं।


popular post
हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना
हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा