हम मध्य पूर्व की तस्वीर बदल देंगे: नेतन्याहू

हम मध्य पूर्व की तस्वीर बदल देंगे: नेतन्याहू

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार तड़के व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाषण दिया। नेतन्याहू ने यह दावा करते हुए कि ट्रंप इतिहास में व्हाइट हाउस में इज़रायल के सबसे बड़े मित्र हैं, कहा:
“ट्रंप के नेतृत्व में हमने चार ऐतिहासिक शांति समझौतों को अंजाम दिया।”

उन्होंने यह कहते हुए कि अमेरिका और इज़रायल आम दुश्मनों से लड़ रहे हैं और मध्य पूर्व की तस्वीर बदल रहे हैं, दावा किया: “हमने हमास, हिज़्बुल्लाह और सीरिया में असद के हथियारों को नष्ट कर दिया है।”

अल-जज़ीरा ने नेतन्याहू के हवाले से रिपोर्ट दी कि:
“ट्रंप का ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकलना एक तार्किक कदम था। इज़रायल पहले से कहीं अधिक मज़बूत है और ईरान के नेतृत्व वाला संगठन का धुरा पहले से कहीं अधिक कमज़ोर है।”

ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने आगे यह भी दावा किया:
“हानिये, सिनवार और नसरुल्लाह चले गए, हमने हमास और हिज़्बुल्लाह को ख़त्म कर दिया। नेतन्याहू ने हमास और हिज़्बुल्लाह को ख़त्म कर देने क दावा ज़रूर किया है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। वास्तविकता यह है कि, नेतन्याहू प्रशासन डेढ़ साल तक ग़ाज़ा का सामूहिक नरसंहार करने के बाद भी न तो अपने बंधकों को हमास के क़ब्ज़े से छुड़ा सका और न ही हिज़्बुल्लाह को ख़त्म कर सका। हमास और हिज़्बुल्लाह दोनों संगठन और भी मज़बूती के साथ खड़े हुए हैं।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि, हमने हानिये, सिनवार और नसरुल्लाह को ख़त्म कर दिया, लेकिन शायद वह नहीं जानते कि, उन्होंने इन तीनों मुजाहिदों को शहीद करके कितनी बड़ी ग़लती कर दी है। उन्होंने एक हसन नसरुल्लाह, हानिए और सिनवार को शहीद नहीं किया है बल्कि, हज़ारों हसन नसरुल्लाह, हानिए और सिनवार पैदा कर दिए हैं। हिज़्बुल्लाह और हमास के तेवर से तो यही लगता है।

नेतन्याहू ने कहा: “ट्रंप के नेतृत्व ने बंधकों की वापसी में मदद की। हम ईरान के बारे में पूरी तरह से एक-दूसरे की स्थिति समझते हैं, जिसने हमें खत्म करने की कोशिश की।”
स्पूतनिक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, नेतन्याहू ने यह दावा करते हुए कि, ट्रंप ग़ाज़ा के लिए एक अलग भविष्य देखते हैं, कहा: “ग़ाज़ा पर अमेरिका के नियंत्रण का उनका विचार ध्यान देने योग्य है।”

ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने अंत में कहा:
“हमारे तीन लक्ष्य हैं – हमास की सैन्य क्षमताओं और ग़ाज़ा पर उसकी सत्ता को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना कि ग़ाज़ा इज़रायल के लिए कोई ख़तरा न बने।”

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *