हमारे पास इज़रायल के सभी प्रमुख सैन्य ठिकानों का डेटा मौजूद है: ईरानी सेना

हमारे पास इज़रायलके सभी प्रमुख सैन्य ठिकानों का डेटा मौजूद है: ईरानी सेना

ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने कहा है कि बेकाबू और नेतन्याहू सरकार द्वारा ईरान पर एक बार फिर की गई आक्रामकता के बाद हमारे पास मुंहतोड़ जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा जवाब देंगे जो बच्चों की हत्यारी इज़रायली सरकार को पछताने पर मजबूर कर देगा और यहूदी नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी जाती है।

तेहरान टाइम्स के मुताबिक, यह ईरानी सेना का आधिकारिक और पहला बयान है जिसमें उन्होंने एक निर्णायक सैन्य अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है। प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि अब “असली कार्रवाई” शुरू हो रही है। उन्होंने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में रह रहे यहूदी नागरिकों से कहा है कि वे जल्द से जल्द क्षेत्र खाली कर दें, क्योंकि आने वाले दिनों में यह इलाके रहने लायक नहीं रहेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, ईरान की बहादुर सेना अब सभी क़ब्ज़े वाले इलाकों को निशाना बनाएगी और इज़रायल की सेना, रक्षा प्रतिष्ठानों, रणनीतिक निर्णय केंद्रों, सैन्य और परमाणु अधिकारियों के घरों को हाल ही में निशाना बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास इज़रायल की सभी प्रमुख सैन्य और असैन्य स्थलों का डाटाबेस मौजूद है और ईरानी सेना को इन अहम ठिकानों तक रणनीतिक पहुंच भी हासिल है।

ईरानी प्रवक्ता ने यह भी चेतावनी दी कि, भूमिगत शेल्टर और बंकर भी अब यहूदी नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू अपने निजी हितों के लिए आम यहूदी नागरिकों को ढाल बना रहा है और यह युद्ध अब केवल पछतावे पर खत्म होगा।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *