वेनजुएला के राष्ट्रपति मादुरोने ईरान के समर्थन के लिए अपील की

वेनजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने ईरान के समर्थन के लिए अपील की

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार तड़के चीन, रूस, तुर्की और इस्लामी देशों समेत कई देशों से अपील की कि वे अमेरिका और इज़रायली शासन के खिलाफ ईरान का समर्थन करें। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, मादुरो ने अपने बयान में कहा,”मैं चीन, रूस, तुर्की, खाड़ी सहयोग परिषद, वैश्विक दक्षिण के देशों और इस्लामी देशों से अपील करता हूँ कि वे ईरान का साथ दें।”

मदुरो ने आगे कहा:
“बर्लिन, पेरिस, लंदन और वॉशिंगटन परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं। वे जानबूझकर हालात को उस ओर धकेल रहे हैं।”उन्होंने पूछा: “आख़िर नेतन्याहू को कब तक यह सब करने दिया जाएगा? वह अब तक 60,000 से अधिक फ़िलिस्तीनियों को मार चुका है, जिनमें 30,000 से ज़्यादा बच्चे हैं।”

मदुरो ने ज़ोर देते हुए कहा:
“नेतन्याहू 21वीं सदी का हिटलर है, जो एक ऐसा युद्ध लेकर आया है जिसकी भयानक कीमत सिर्फ़ पश्चिम एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चुकानी होगी।” उन्होंने उन देशों से जो राजनीतिक ताक़त और सैन्य क्षमताएं रखते हैं, उनसे अपील की है कि, वो ईरानी जनता पर इज़रायली सेना के इन क्रूर हमलों को रोकें।”

popular post

हमारे समय का हिटलर” अपने अपराधों के लिए मुक़दमे का सामना करेगा: तुर्की

“हमारे समय का हिटलर” अपने अपराधों के लिए मुक़दमे का सामना करेगा: तुर्की तुर्की के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *