इस्राईल के जहाज़ों को फारस की खाड़ी में एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका

इस्राईल के जहाज़ों को फारस की खाड़ी में एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका  फारस की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में इस्राईल के जहाज़ों पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में अमेरिका इस्राईल के जहाज़ों को एस्कॉर्ट कर रहा है।

इस्राईल और अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने कहा कि फारस की खाड़ी में इस्राईल के स्वामित्व वाले जहाजों के हमलों का निशाना बनने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका फारस की खाड़ी में और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस्राईली जहाजों के साथ है।

इस्राईल के समाचार पत्र मारीव की रिपोर्ट के अनुसार इन सूत्रों ने कहा है कि इस्राईल केजहाज़ों पर संभावित ईरानी हमलों को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। याद रहे कि समय समय पर ईरान और इस्राईल के टैंकर हमलों का निशाना बनते रहे हैं। हाल ही में उत्तरी हिन्द महासागर में इस्राईल के एक कारोबारी का टैंकर अज्ञात हमलों का निशाना बना था।

वहीँ टैंकर वॉर को लेकर आशंका जताते हुए इस्राईल नौसेना के वरिष्ठ कमांडर ने इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह किसी भी रुख से इस्राईल के हित में नहीं है।

ईरान के खिलाफ इस्राईल की किसी भी समुद्री मुहिम को खतरनाक बताते हुए इस्राईल नौसेना के पूर्व कमांडर ने कहा था कि ईरान के खिलाफ नौसेना की लड़ाई किसी भी रूप में इस्राईल के हित में नहीं है।

इस्राईल के समाचार पत्र मारीव ने दुनिया भर में इस्राईल के कार्गो शिप पर हो रहे हमलों की विभिन्न रिपोर्टों के आधार पर ईरान के साथ किसी भी अप्रत्यक्ष टैंकर वॉर के बढ़ने की आशंका जताते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ छिड़ने वाला कोई भी टैंकर वॉर इस्राईल के हित में नहीं है और मैं इसे लेकर बेहद चिंतित हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles