अमेरिका ने कूटनीति के साथ, विश्वासघात किया, ईरान जवाब देगा: अराक़ची

अमेरिका ने कूटनीति के साथ, विश्वासघात किया, ईरान जवाब देगा: अराक़ची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने आज (रविवार) अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में इस्तांबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, सैयद अब्बास अराक़ची, जो इस समय इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए तुर्की में हैं, ने रविवार 1 जुलाई को ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों के संबंध में इस्तांबुल में संवाददाताओं से बात की।

अराक़ची ने यह पूछे जाने पर कि क्या अब भी बातचीत का रास्ता खुला है, कहा: मैंने तेहरान से संपर्क किया है, लेकिन मुझे नुकसान की सीमा की जानकारी नहीं है। हालांकि, मेरा मानना है कि असली बात यह नहीं है कि, नुकसान कितना हुआ, बल्कि यह है कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और इसकी निंदा होनी चाहिए। “जब तक ज़रूरत हो, हम अपने अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे”

मैंने कल रात क्षेत्र के कई विदेश मंत्रियों से बात की। सभी चिंतित हैं और इज़रायली आक्रामकता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। वार्ता का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए, लेकिन मेरा देश आक्रमण का शिकार हुआ है, और हमें अपने वैध अधिकारों के तहत रक्षा करनी होगी। हम यह कदम तब तक उठाते रहेंगे जब तक ज़रूरत होगी। यह हमला ईरानी जनता के प्रति अमेरिका की दुश्मनी को दर्शाता है

मैंने जिनेवा में यूरोपीय देशों के साथ मंत्रिस्तरीय स्तर की पहली बैठक की और कल तुर्की में भी कई समकक्षों से मुलाकात की। लेकिन इसी दौरान अमेरिकी बलों द्वारा अचानक हमला किया गया। ईरान, अमेरिका द्वारा अपने परमाणु ठिकानों पर इस आक्रामकता की कड़ी निंदा करता है। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है और इसके लिए अमेरिका जिम्मेदार है।

उन्होंने आगे कहा: संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य देश की संप्रभुता पर अमेरिका का यह हमला, इज़रायली शासन के साथ मिलकर किया गया, ईरानी राष्ट्र के प्रति अमेरिका की दुश्मनी को स्पष्ट करता है। हम अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे और हर ज़रूरी माध्यम से जवाबी कदम उठाएंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *