चीन के साथ यूएई की बढ़ती नजदीकी से अमेरिका नाराज

चीन के साथ यूएई की बढ़ती नजदीकी से अमेरिका नाराज क्षेत्र के बदलते घटनाक्रम ने एक बार फिर इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि चीन और यूएई की बढ़ती नजदीकियां अमेरिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

चीन के साथ यूएई की बढ़ती नजदीकी से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोहम्मद बिन ज़ाएद के साथ एक टेलीफोनिक वार्ता में अपनी चिंता प्रकट की है। बाइडन ने बिन ज़ाएद से बात करते हुए कहा कि अमेरिका को चिंता है कि चीन के साथ संयुक्त अरब अमीरात के नजदीकी इस देश के हित में नहीं है।

अमीरात लीक्स की रिपोर्ट के अनुसार यूएई के क्रॉउन प्रिंस और वास्तव में इस देश पर शासन करने वाले मोहम्मद बिन ज़ाएद को अमेरिका गए हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है और यह खाड़ी क्षेत्र के अरब देश के किसी भी राजनयिक के लिए बहुत लंबी अवधि है जो दोनों देशों के बीच ठंडे पड़ रहे संबंधों को दर्शाने के लिए काफी भी है। विशेषकर उस समय भी जब दोनों देशों के संबंध ट्रंप के कार्यकाल में अपने उच्च स्तर पर पहुंचे हुए थे।

बहुत संभव है कि अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के संबंध एक बार फिर पहले ही की तरह गर्मजोशी से भरे हो लेकिन हाल फिलहाल तो दोनों देशों के संबंध बहुत अधिक मधुर नहीं कहे जा सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि चीन अमेरिका से बेहतर सहयोगी है क्योंकि इस देश के सहयोगी समय-समय पर बदलते नहीं हैं और आर्थिक रूप से भी यह देश अमेरिका से कुछ पीछे नहीं है।

गत सप्ताह ही वॉल स्ट्रीट जनरल ने खुलासा किया था के संयुक्त अरब अमीरात में बन रहे चीन के ख़ुफ़िया ठिकानों को अमेरिकी दबाव के बाद रोक दिया गया है। बाइडन ने मोहम्मद बिन ज़ाएद से टेलीफोन पर वार्ता करते हुए संयुक्त अरब अमीरात में चीन की हद से ज्यादा उपस्थिति को इस देश के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा था कि यह गतिविधियां यूएई के लिए हानिकारक हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के हवाले से बताया कि बिन ज़ाएद और बाइडन की बातचीत से अमेरिकी पक्ष संतुष्ट नहीं है और वह इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि संयुक्त अरब अमीरात चीन को अपने देश में गतिविधियां चलाने की अनुमति देगा या नहीं ।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *