यूक्रेन संकट, रूस के खिलाफ पश्चिमी नेताओं के गठबंधन की घोषणा

यूक्रेन संकट, रूस के खिलाफ पश्चिमी नेताओं के गठबंधन की घोषणा सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ वीडियो कॉल में रूस के प्रति साझा रणनीति पर चर्चा की। साथ ही ब्रिटेन ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर वह यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे “अभूतपूर्व” प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव के बीच हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन में अमेरिकी या नाटो सेना को रखने का इच्छुक नहीं है लेकिन अमेरिका ने इसके साथ ही यूक्रेन को आधुनिक हथियारों की आपूर्ति तेज़ कर दी है। अमेरिका अभी तक यूक्रेन को हथियारों की दो खेप पहुंचा चुका है और उसे अपनी कूटनीति का हिस्सा बता रहा है। अमेरिका ने धमकी दी है कि अगर अपनी नीति में बदलाव नहीं करेगा तो वह यूक्रेन को और अधिक हथियार उपलब्ध कराएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्त्स, इतालवी प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी और पोलिश राष्ट्रपति एंड्री डोडा कॉल पर उपस्थित थे। यूरोपीय संघ के नेता उर्सुला फेंडरलाइन और चार्ल्स मिशेल भी बैठक में शामिल हुए।

व्हाइट हाउस के मुताबिक जो बाइडन ने एक वीडियो कॉल में यूरोपीय नेताओं के साथ यूक्रेन में रूसी सैन्य उपस्थिति पर चर्चा की। यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेनी सीमा के पास रूसी सैनिकों की बढ़ती उपस्थिति के बारे में अपनी चिंता दोहराई और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि कॉल ने यूक्रेन पर मौजूदा राजनयिक विवाद को सुलझाने के लिए नेताओं की इच्छा पर जोर दिया और उन्होंने विभिन्न रूपों में रूस के साथ हाल के संपर्कों की समीक्षा की।

popular post

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *