रूस से युद्ध जारी रहा तो यूरोप का इदलिब बन सकता है यूक्रेन

रूस से युद्ध जारी रहा तो यूरोप का इदलिब बन सकता है यूक्रेन

मास्को में सीरिया के राजदूत ने रूस यूक्रेन युद्ध पर बयान देते हुए कहा कि अगर युद्ध ऐसे ही जारी रहा तो यूक्रेन यूरोप का ग्रेट इदलिब बन सकता है।

मास्को में सीरियाई राजदूत रियाज़ हद्दाद ने कीव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कोर बनाने और यूक्रेन में विदेशी सैनिकों को आमंत्रित करने के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि यह अनुरोध यूक्रेन को यूरोप के ग्रेट इदलिब में बदल सकता है। रियाज़ हद्दाद ने तास समाचार एजेंसी से बात करते हुए चेताया कि दुनिया को यूरोप में यूक्रेन के इदलिब में बदलने के ख़तरे के बारे में पता होना चाहिए जो रूस, यूरोप और दुनिया भर की सुरक्षा के लिए ख़तरा होगा।

सीरियाई राजदूत ने ज़ोर देते हुए कहा कि कीव, पश्चिमी देशों के समर्थन से इस तरह की कार्यवाही कर के आतंकवादियों को यूरोप में घुसपैठ करने का खुला न्यौता और यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से प्रभाव बढ़ाने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाके नाटो के हथियारों के साथ पश्चिमी देशों के राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए उतरेंगे जो अभी भी उस ख़तरे को समझने में सक्षम हैं जो इस तरह की कार्यवाहियों से दुनिया और समग्र रूप से मानव सभ्यता के लिए ख़तरा है।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में रूसी सेना से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेना नामक एक कोर के गठन की शुरुआत की घोषणा की थी। यूक्रेन के विदेश मंत्रीदिमित्री कोल्बा ने कहा कि उनके देश ने यूक्रेन के समर्थन में यूक्रेन की सेना के साथ लड़ने के लिए 52 देशों से 20 हज़ार आवेदन जमा किए हैं।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *