नफ्ताली बैनेट का स्वागत कर यूएई ने फिलिस्तीन के साथ किया विश्वासघात

नफ्ताली बैनेट का स्वागत कर यूएई ने फिलिस्तीन के साथ किया विश्वासघात इस्राईल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर फिलिस्तीन की इस्लामिक जिहाद मूवमेंट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

नफ्ताली बैनेट की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा और इस देश के शासकों की ओर से उनके स्वागत को इस्लामिक जिहाद मूवमेंट ने फिलिस्तीन के साथ विश्वासघात बताया है । जिहादे इस्लामी फिलिस्तीन ने इस्राईल के साथ संबंधों के सामान्य करण और उसके साथ किसी भी समझौते को फिलिस्तीन के साथ विश्वासघात के समान बताया है।

फ़ार्स न्यूज़ कि रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक मूवमेंट ने अपने बयान में कहा कि बैनेट का स्वागत करना इस अपराधी राष्ट्र की सुरक्षा और सुदृढ़ता, उसे मान्यता देने के प्रयास और बेगुनाह फिलिस्तीनी लोगों और बच्चों के खून में रंगे हाथों को साफ करने और अपराधियों को क्लीन चिट देने की कोशिश इस्लामी उम्मत के खिलाफ एक गंभीर अपराध है।

याद रहे कि संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर पहुंचे इस्राईल के प्रधानमंत्री आज यूएई के क्राउन प्रिंस के साथ मुलाकात करेंगे। कल रात अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे नफताली बैनेट का स्वागत विदेश मंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन जायेद ने किया था।

नफताली बैनेट इस्राईल के पहले प्रधानमंत्री हैं जो संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में इस्राईल के दूतावास के आरंभ के अवसर पर विदेश मंत्री लैपिड ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की थी।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *