ईरान के साथ कूटनीति का रास्ता अभी खुला हुआ है: अमेरिका

रायटर्स: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को नेशनल पब्लिक रेडियो से बात करते हुए कहा कि 2015 के परमाणु समझौते के विषय में ईरान के साथ कूटनीति का रास्ता अभी खुला हुआ है लेकिन ये देखना बाकी है कि ईरान इसमें साथ देता है या नहीं,

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर ईरान 2015 के परमाणु समझौते में वापसी करता है तो अमेरिका भी ऐसा ही करेगा। बाईडेन प्रशासन का ईरानी अधिकारियों के साथ कोई सीधा संबंध है या नहीं इस बारे में उन्होंने कोई ज़िक्र नहीं किया।

रिपोर्टर द्वारा ये पूछने पर कि क्या आगे कोई कूटनीति होगी, ब्लिंकन ने जवाब दिया कि किसी मौके पर ऐसा हो भी सकता है।
गौरतलब है कि 2018 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा परमाणु समझौते को छोड़ दिया गया था और ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए प्रतिबन्ध लगा दिए गए थे,अब ईरान इसके लिए इंकार कर रहा है या इसके बदले प्रतिबंधों को कम करने के लिए बात कर रहा है।

अपको बता दें कि जब ट्रम्प ने उस समझौते को छोड़ दिया जो ईरान ने छह प्रमुख शक्तियों के साथ किया था तो उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था पर पाबन्दियों को फिर से लागू कर दिया।

इसके जवाब में तेहरान ने इस समझौते की मुख्य सीमा को तोड़ कर यूरेनियम को 20% तक बढ़ा दिया, 3.67% कैप से ऊपर और हथियारों के लिए 90% से नीचे।

ईरान ने अमेरिकी न्यूक्लियर वॉच डाग से कहा कि एक हफ्ते के अंदर अपना समर्थन वापस ले लिया जाएगा, अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *