गज़्ज़ा युद्ध के बाद यूएई और इस्राईल के व्यापारिक संबंध और मजबूत

गज़्ज़ा युद्ध के बाद संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के व्यापारिक संबंध और मजबूत ग़ज़्ज़ा युद्ध के बाद संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के बीच व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं।

टाइम्स ऑफ़ इस्राईल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के बीच वर्तमान समय में लगभग 50 करोड़ डॉलर का व्यापारिक सहयोग था जो ग़ज़्ज़ा युद्ध के बाद दिन प्रतिदिन और बढ़ने पर है।

इस अधिकारी ने कहा कि हालिया ग़ज़्ज़ा युद्ध में फिलिस्तीन के कम से कम 250 नागरिक मारे गए थे लेकिन इस युद्ध के कारण संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे संबंधों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और अधिक बढ़ा है।

पिछले साल सितंबर में मीडिल ईस्ट की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ रहा है।

याद रहे कि संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी का पहला अरब देश था जिसने इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करते हुए अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद बहरैन ने भी इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करते हुए अब्राहम समझौते को स्वीकार किया था।

पूर्वी यरूशलम में फिलिस्तीनियों का बर्बर दमन और ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों में 66 बच्चों समेत 254 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत के बाद इस्राईल के नए सार्वजनिक अरब मित्रों को इस जघन्य हमले की सार्वजनिक निंदा के लिए मजबूर होना पड़ा।

क़ुद्स के डिप्टी मेयर और यूएई इस्राईल ट्रेड काउंसिल के संस्थापक फ्लोरा हसन नाहूम ने फ्रांस न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा दोनों देशों के बीच व्यापार का मूल आंकड़ा क्या है यह अभी कोई नहीं बता सकता लेकिन इतना निश्चित है कि दोनों देशों के बीच अब तक लगभग $500000000 का अनुमानित व्यापार हो रहा है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *