आज ट्रंप गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गए हैं: ईरानी चीफ़ जस्टिस
ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने हालिया घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस युद्ध ने अमेरिका के उस झूठे “सुपरपावर” वाले भ्रम को पूरी तरह तोड़ दिया है, जिसे वह दशकों से दुनिया पर थोपता आया था। अमेरिका हमेशा खुद को ऐसी ताकत के रूप में पेश करता रहा, जिसके सामने कोई देश खड़ा होने की हिम्मत नहीं कर सकता, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि जब कोई राष्ट्र अपने सिद्धांतों और आत्मसम्मान के साथ खड़ा होता है, तो बड़ी से बड़ी ताकत भी कमजोर पड़ जाती है। आज वैश्विक स्तर पर इस्लाम और ईरान की ताकत और प्रभाव पहले से कहीं अधिक बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा गया कि, जो पहले धमकियों और दबाव की राजनीति करता था, अब खुद दूसरे देशों के सामने मदद के लिए हाथ फैला रहा है। खासकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए वह सहयोगियों से गुहार लगा रहा है, लेकिन उसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा।
यह स्थिति इस बात का संकेत मानी जा रही है कि, अमेरिका की वैश्विक पकड़ कमजोर हो रही है और उसके पारंपरिक सहयोगी भी अब उसके हर फैसले के साथ खड़े होने को तैयार नहीं हैं। कई देश अब अपनी स्वतंत्र नीति अपनाने लगे हैं और अमेरिकी दबाव को नजरअंदाज कर रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम को अमेरिका की गिरती साख और बदलते वैश्विक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है।


popular post
ट्रंप की मीडिया को धमकी: सिर्फ युद्ध की तारीफ करो, वरना सज़ा भुगतोगे
ट्रंप की मीडिया को धमकी: सिर्फ युद्ध की तारीफ करो, वरना सज़ा भुगतोगे अमेरिका-ईरान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा