अमेरिका में 11 साल बाद सीरिया का दूतावास पुनः खुला

अमेरिका में 11 साल बाद सीरिया का दूतावास पुनः खुला
बशर अल-असद की सरकार गिरने के नौ महीने बाद, वॉशिंगटन स्थित सीरियाई दूतावास शुक्रवार को ग्यारह साल बाद सीरियाई विद्रोही सरकार के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी की मौजूदगी में पुनः खोला गया। इस मौके पर अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों और उन लोगों ने भाग लिया जिन्होंने खुद को “सीरियाई अस्थायी सरकार” नाम दिया है। दोनों पक्षों ने इस दिन को सीरियाई जनता के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताते हुए इसे संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत कहा।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब केवल कुछ दिनों बाद, सीरियाई विद्रोही सरकार के राष्ट्रपति अबू मोहम्मद अल-जूलानी (अहमद अल-शरअ) संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे। यह यात्रा पिछले 58 वर्षों में किसी सीरियाई राष्ट्रपति की अमेरिका की पहली यात्रा होगी।
सीरियाई विद्रोहियों के इस सरकार के राष्ट्रपति ने अमेरिका, तुर्की और इज़रायल जैसे देशों के परोक्ष समर्थन से असद परिवार के पाँच दशकों से अधिक के शासन का अंत कर सत्ता अपने हाथों में ली। वॉशिंगटन अब दमिश्क़ पर से प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक-राजनयिक समर्थन देकर जूलानी के लंबे शासन की जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहा है।
शैबानी ने वॉशिंगटन स्थित सीरियाई दूतावास पर नई सीरियाई (विद्रोही सरकार की) ध्वज फहराते हुए कहा: “निस्संदेह यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह कदम सीरियाई जनता के 14 साल लंबे गृहयुद्ध के संघर्ष को दर्शाता है।”
अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने कई सांसदों और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो और सीरिया मामलों के विशेष दूत टॉम बराक शामिल थे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों में सीरिया का भविष्य, सीरिया-इज़रायल संबंध और 10 मार्च को दमिश्क़ और सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) के बीच हुए समझौते पर चर्चा हुई।
इस समझौते में SDF बलों को सरकारी संस्थाओं में शामिल करने, देश की क्षेत्रीय अखंडता पर जोर देने और किसी भी अलगाववादी एजेंडे को अस्वीकार करने पर सहमति बनी। शैबानी गुरुवार को वॉशिंगटन पहुंचे, जो पिछले 25 वर्षों में किसी सीरियाई विदेश मंत्री की अमेरिका की पहली यात्रा है। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बशर अल-असद शासन के पतन के बाद दमिश्क विदेशों में अपने कूटनीतिक संबंधों का विस्तार करना चाहता है।

popular post

ट्रंप की ईरान की नाकेबंदी की योजना ‘भ्रमपूर्ण और बेअसर’, युद्ध में मिली हार से भी नहीं लिया सबक़: जनरल रज़ाई

ट्रंप की ईरान की नाकेबंदी की योजना ‘भ्रमपूर्ण और बेअसर’, युद्ध में मिली हार से

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *