ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन, अमेरिका और इज़रायल के लिए बड़ा झटका है: अंसारुल्लाह

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन, अमेरिका और इज़रायल के लिए बड़ा झटका है: अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के नेताअब्दुल मलिक-अल-हूती ने ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन पर कहा कि, इस असाधारण परिस्थितियों में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का हासिल होना और यह सफल चयन, इस्लामी क्रांति और इस्लामी व्यवस्था की नींव को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अत्याचारियों, खासकर अमेरिका और इज़रायल के लिए एक बड़ा झटका है और उनके लिए गहरी निराशा का कारण बनेगी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुस्लिम ईरानी जनता और उनके सभी सहयोगियों के लिए उनके नेता सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत के बड़े घाव पर मरहम के समान है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हम ईरान के इस्लामी गणराज्य और ईरान की मुस्लिम जनता के साथ अमेरिकी-इज़रायली आक्रामकता और अत्याचार के खिलाफ अपनी एकजुटता और समर्थन की पुष्टि करते हैं।उनके अनुसार अमेरिकी-इज़रायली अत्याचार का उद्देश्य “मध्य-पूर्व को बदलने” की तथाकथित योजना और “ग्रेटर इज़रायल” की अवधारणा को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य की दृढ़ता और अत्याचार के खिलाफ प्रभावी प्रतिरोध का परिणाम अंततः जीत ही होगा।

उन्होंने कहा कि इस जीत के संकेत दुश्मनों के उद्देश्यों की विफलता, उन पर पड़े नुकसान और दबाव, तथा ईरान की मुस्लिम जनता की दृढ़ता और इस्लामी व्यवस्था के प्रति उनकी निष्ठा में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस जीत के संकेत इस्लामी क्रांति के तीसरे नेता के सफल चयन और इस्लामी व्यवस्था में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका के नियमित और पूर्ण रूप से जारी रहने में भी दिखाई देते हैं।

अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई को सफलता दे, उनकी रक्षा करे और अपनी मदद से ईरान की मुस्लिम जनता तथा इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और बहादुर सेना के मुजाहिदीन की सहायता करे।

popular post

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन, अमेरिका और इज़रायल के लिए बड़ा झटका है: अंसारुल्लाह

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन, अमेरिका और इज़रायल के लिए बड़ा झटका है:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *