तुर्की की ख़ुफ़िया सेवा का अधिकारी था आईएसआईएस का सरगना
दुनिया भर में इस्लाम और मुसलानों तथा मानवता के नाम पर बदनुमा दाग़ लगाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस का पूर्व सरगना अर्दोग़ान की ख़ुफ़िया एजेंसी का एक अहम् सदस्य था जो तुर्की की विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा था.
जी हाँ, मुस्लिम दुनिया की खिलाफत और लीडरशिप का ख़्वाब देखने वाले अर्दोग़ान की ख़ुफ़िया एजेंसी का सदस्य अबूबकर बग़दादी के बाद आईएसआईएस की कमान संभालता रहा है. यह बात किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि इराक सेना के पूर्वाधिकारी एवं रक्षा विश्लेषक ने कहा है.
इराक सेना में ब्रिगेडियर जनरल रहे अदनान अल केनानी ने आतंकी गुटों को तुर्की के समर्थन और इराक के कुछ राजनैतिक दलों और व्यक्तियों से अर्दोग़ान के संबंधों को लेकर कहा कि तुर्की की हरकतों पर सिर्फ बयानबाज़ी से उसकी हरकतों पर न लगाम लगने वाली है और न अर्दोग़ान उत्तरी इराक में अपनी विस्तारवादी हरकतों से बाज़ आने वाले हैं.
रिटायर ब्रिगेडियर जनरल अदनान अल केनानी अल-मालूमा को इंटरव्यू देते हुए कहा कि तुर्की आईएसआईएस आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है. अब्दुल्लाह करदाश तुर्की खुफिया सेवा के रंगरूटों में से एक है जो इराक में आईएसआईएस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहा है, और उसका भाई इराक और सीरिया में तुर्की खुफिया सेवा और आईएसआईएस के बीच संपर्क अधिकारी है.
ब्रिगेडियर जनरल अदनान अल केनानी ने जोर देकर कहा कि इराक के अंदर कुछ राजनीतिक दलों को भी अंकारा की हिमायत हासिल है, और इन दलों के नेता इराक में महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर हैं.
कुछ सिक्योरिटी एवं मिलिट्री ऑफिसर्स की ओर से भी ऐसे अजीब काम होते हैं जो हमारे सैन्य बलों को तुर्की की अतिक्रमणकारी कार्रवाई का सामना करने से रोके रखती है. वह ऐसी किसी भी परियोजना को बाधित कर देते हैं जो सुरक्षा बलों को तुर्की की प्रगति का मुकाबला करने के लिए मजबूर करे.


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा