अरब लीग ने इस्राईल से ग़ज़्ज़ा पर हमले रोकने की मांग की

अल ऐन की रिपोर्ट के अनुसार अरब लीग ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वह इस्राईल पर दबाव बनाए ताकि ग़ज़्ज़ा में उसकी सैन्य कार्रवाइयों को रोका जा सके। अरब लीग ने एक बयान जारी करते हुए तमाम अरब और इस्लामी देशों से अपील की है कि वह ग़ज़्ज़ा की मानवता प्रेमी एवं चिकित्सीय सहायता करने के लिए अपने भरपूर प्रयास करें ताकि फिलिस्तीन के पीड़ित लोगों की मदद की जा सके।

अरब लीग ने अपने इस बयान में विश्व समुदाय से अपील की है कि फिलिस्तीन तक जरूरी सहायता पहुंचने के लिए इस्राईल पर दबाव डालें ताकि वह फिलिस्तीन की नाकाबंदी खत्म कर दे सहायता पहुँचने का मार्ग खोले।

अरब लीग ने इस्राईल के हमलों के कारण कठिन समय का सामना कर रहे ग़ज़्ज़ा वासियों को मिलने वाली अरब देशों की तत्काल सहायता का स्वागत किया है। अरब लीग ने ग़ज़्ज़ा के पुनर्वास के लिए 500 मिलियन डॉलर और इस्राईली हमलों में घायल होने वालों को मिस्र की अस्पतालों में इलाज करने के निर्णय का स्वागत किया है।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *