संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने ईरान के साथ युद्ध को जारी रखने की इच्छा की पुष्टि की
अमेरिका में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत यूसुफ अल-ओतैबा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में लिखे एक लेख में ईरान के खिलाफ आरोप लगाए हैं।अल-ओतैबा ने दावा किया कि पिछले पचास वर्षों में ईरान की क्रांति हमेशा “वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा” रही है।
इस लेख में यूएई के राजदूत ने ईरान की परमाणु क्षमता को कमजोर करने का समर्थन किया और जिसे “मिसाइल और ड्रोन खतरों को निष्क्रिय करने” की आवश्यकता बताया, उस पर और अधिक कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि यूएई होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और उसकी सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पहल में शामिल होने के लिए तैयार है।
इससे पहले भी कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि यूएई और सऊदी अरब, अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भी पिछली रात इन रिपोर्टों की पुष्टि की थी।
अब सवाल यह उठता है कि, वे लोग इस पर क्या कहेंगे जो अरब देशों में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमलों की निंदा कर रहे थे। यूएई के राजदूत के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अरब देश न सिर्फ खुल्लमखुल्ला अमेरिका और इज़रायल के साथ खड़े हैं, बल्कि ईरान पर हमले के लिए उनकी ज़मीन का खुल कर इस्तेमाल कर रहे हैं।
ईरान ने शुरू में ही यूएई पर आरोप लगाया था कि, उसकी जमीन का इस्तेमाल अमेरिकी हमलों के लिए किया गया, जिसे तेहरान ने “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत कृत्य” बताया और मुआवजे की मांग भी की है।


popular post
ट्रंप की ईरान नीति, बेतुकी बयानबाज़ी में क्यों बदल गई??
ट्रंप की ईरान नीति, बेतुकी बयानबाज़ी में क्यों बदल गई?? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा