इब्राहीम रईसी की जीत, फारस की खाड़ी और मीडिल ईस्ट में बढ़ेगा तनाव

इब्राहीम रईसी की जीत के बाद फारस की खाड़ी और मीडिल ईस्ट में बढ़ेगा तनाव रूस में इस्राईल के राजदूत ने ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में इब्राहीम रईसी की जीत पर निराशा जताते हुए कहा कि इस से मीडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में तनाव पड़ेगा।

इब्राहीम रईसी की ईरान राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से ही इस्राईल में बेचैनी पाई जा रही है।

रूस में इस्राईल के राजदूत ने इब्राहीम रईसी की राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति के बाद मीडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में तनाव बढ़ने की बातें कही हैं।

रूस में इस्राईल के राजदूत अलेक्जेंडर बेन ज़ो ने बेहूदा बयानबाजी करते हुए कहा है कि ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में इब्राहीम रईसी के कार्यभार संभालने के बाद फारस की खाड़ी और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका है।

इस्राईली राजदूत ने कहा कि मुझे लगता है कि हालात और अधिक तनावपूर्ण हो जाएंगे क्योंकि ईरान के नए राष्ट्रपति सबसे पहले सिद्धांतवादी हैं। इस्राईल को लेकर उनके दृष्टिकोण पर चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया है कि ईरान इस्राईल को छोड़कर तमाम देशों से वार्ता करने के लिए तैयार है।

स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के राजदूत ने कहा है कि ईरान हमारे लिए एक रणनीतिक खतरा है। यह उसके परमाणु कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके पास निश्चित रूप से सैन्य परमाणु कार्यक्रम भी है।

इसी तरह उनका बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम भी एक मुद्दा है। ईरान के मिसाइल हमारे लिए सिर्फ और सिर्फ एक खतरा है। उनकी बैलेस्टिक मिसाइलें सिर्फ इस्राईल के लिए ही खतरा नहीं है। उनके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें भी हैं लेकिन वह इस्राईल से सबसे अधिक करीब है और हम अधिक खतरे में हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *