इस्लाम और अफ़ग़ानिस्तान पर पुतिन के बयान का तालिबान ने किया स्वागत

इस्लाम और अफ़ग़ानिस्तान पर पुतिन के बयान का तालिबान ने किया स्वागत रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन द्वारा इस्लाम और अफगानिस्तान को लेकर दिए गए बयान का तालिबान ने स्वागत किया है।

इस्लाम को लेकर पुतिन के बयान कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अफ़ग़ानिस्तान की धन संपदा को रिलीज करने में सहायता देने एवं मुसलमानों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया बयान का स्वागत करते हुए तालिबान सरकार के कार्यकारी विदेश मंत्री अब्दुल क़हहार बल्खी ने उनका आभार जताया है।

याद रहे कि व्लादिमीर पुतिन ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब के अपमान एवं मुसलमानों की आस्था को ठेस पहुंचाने की निंदा करते हुए कहा था कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और ना ही फ्रीडम ऑफ स्पीच, बल्कि यह अधार्मिक कृत्य है और धार्मिक आजादी के विरुद्ध है।

फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के मुद्दे पर बात करते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस तालिबान को मान्यता देने के संबंध में विचार विमर्श कर रहा है। पुतिन ने अमेरिका में सीज की गयी अफगानिस्तान की धन संपदा के बारे में बात करते हुए अमेरिका से मांग की है कि वह अफगानिस्तान की धन संपदा पर लगी रोक को हटा ले और इस देश को उसकी धनसंपदा वापस करें।

याद रहे कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर इससे पहले भी पुतिन ने अमेरिका को घेरते हुए कहा था कि जिन्होंने 20 वर्षों तक इस देश के साथ को बर्बाद किया है उन्हें इस देश की जनता की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *