ताइज़ पूरी तरह आज़ाद हो चुका है / यमन पर हमला करने वाले किसी भी आक्रांता को इसकी क़ीमत चुकानी होगी: अंसारुल्लाह
अंसारुल्लाह के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने अल-मयादीन से बातचीत में कहा कि, ताइज़ शहर को लगभग मुक्त माना जा सकता है, क्योंकि इसके आसपास के इलाकों को मुक्त कर दिए जाने के बाद शहर की घेराबंदी जैसी स्थिति बन गई है।
अल-असद ने यह भी कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने ताइज़ और अदन के बीच सड़क को बंद नहीं किया, बल्कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की है, जबकि सड़क को बंद करने वाला दूसरा पक्ष है। इसी संदर्भ में अल-असद ने अल-मयादीन से बातचीत में बताया कि, ताइज़ में कई जिलों को मुक्त कराने के अभियान में शामिल अधिकांश ब्रिगेडों के जवान स्वयं ताइज़ प्रांत के निवासी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, यमनी जनता के पास जवाबी कार्रवाई और प्रतिरोध की पर्याप्त क्षमता मौजूद है, जिसका इस्तेमाल यमनी सशस्त्र बल अपनी परिस्थितियों और आकलन के अनुसार करेंगे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यदि दुश्मन व्यापक युद्ध छेड़ता है, तो उसे भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा और उसे गंभीर क्षति पहुँचाई जाएगी।
इसी क्रम में हिज़ाम अल-असद ने स्पष्ट रूप से कहा कि, यमन पर हमला करने वाले किसी भी आक्रांता को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी शासन को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब यमनी सशस्त्र बल सऊदी अरब के क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा यमन की धरती पर मौजूद सऊदी समर्थित सैन्य जमावड़ों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। यह कार्रवाई सऊदी अरब के हमलों के जवाब में की जा रही है। दूसरी ओर, सऊदी अरब सना, सादा, ताइज़, हज्जा और मारिब प्रांतों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है।


popular post
यमन ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया
यमन ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया सना स्थित यमन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा