सीरियाई नागरिक इज़रायल की साज़िशों से होशियार रहें: जुम्बलात

सीरियाई नागरिक इज़रायल की साज़िशों से होशियार रहें: जुम्बलात

लेबनान के सोशलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी के पूर्व प्रमुख और द्रूज़ समुदाय के नेता वलीद जुम्बलात ने एक बार फिर इज़रायली साज़िशों को बेनकाब करते हुए कहा है कि, इज़रायल द्रूज़ समुदाय के ज़रिए अरब देशों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अल-मयादीन को दिए बयान में कहा कि सीरिया के दक्षिणी सूवैदा प्रांत में एक राजनीतिक समाधान की जरूरत है।

उन्होंने सूवैदा के लोगों से अपील की कि इज़रायल की उकसावे की कोशिशों और फितना फैलाने वाली चालों से सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने सीरिया के द्रूज़ समुदाय के आध्यात्मिक नेता शैख़ हिकमत अल-हिजरी से मांग की कि, वो एक ऐतिहासिक स्टैंड लें और यह बताएं कि उन पर किसने दबाव डाला।

दरअसल, शैख़ हिकमत अल-हिजरी ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि सीरियाई सरकार और कुछ विदेशी ताक़तों ने उन पर दबाव डालकर एक शर्मनाक बयान जारी करवाया जिसमें कहा गया कि “हम देश के गृह और रक्षा मंत्रालय की सूवैदा में तैनाती का स्वागत करते हैं और वहां मौजूद सशस्त्र गुटों से अपील करते हैं कि वे विरोध न करें और अपने हथियार सरकार को सौंप दें”।

इसके बाद भी सूवैदा में हथियारबंद गुटों ने आम लोगों पर बर्बर हमले किए, जिसकी जुम्बलात ने निंदा की और कहा कि अब समय है कि एक इज़्ज़तदार और ऐतिहासिक स्टैंड लिया जाए।

लेबनान के द्रूज़ समुदाय के एक और प्रमुख धार्मिक नेता शैख़ नसरुद्दीन ग़रीब ने भी सूवैदा में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि यह हमले सीरिया की पहचान, उसके इतिहास और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साज़िश हैं, और इसका मकसद देश को तोड़ना है। उन्होंने एकता के साथ सीरिया को बचाने का आह्वान किया।

यह बयान उस वक़्त आया है जब अबू मुहम्मद अल-जूलानी के गुटों ने सूवैदा पर हमला करके 200 से ज्यादा लोगों को मार डाला, और पूरा इलाका जंग का मैदान बन गया। इसी दौरान इज़रायल ने भी “द्रूज़ों की रक्षा” के बहाने सूवैदा पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि वास्तव में वो सीरिया को टुकड़ों में बांटने की अपनी योजना को अंजाम दे रहा है।

इज़रायली सरकार ने भी अब जुलानी के खिलाफ धमकी भरे और अपमानजनक बयान देने शुरू कर दिए हैं, जबकि हाल के दिनों में उनके बीच संबंध सामान्य करने को लेकर बातचीत की खबरें सामने आई थीं।

popular post

इमरान ख़ान को सार्वजनिक जीवन से मिटाने की कोशिश: माइकल एथर्टन 

इमरान ख़ान को सार्वजनिक जीवन से मिटाने की कोशिश: माइकल एथर्टन  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *