सीरिया ने सुवैदा से बद्दू लड़ाकों को हटाया, झड़पों को रोकने की घोषणा की

सीरिया ने सुवैदा से बद्दू लड़ाकों को हटाया, झड़पों को रोकने की घोषणा की

सीरियाई सरकार ने शनिवार को सुवैदा गवर्नरेट (प्रांत) से बद्दू लड़ाकों को हटाने का आदेश दिया और वहां चल रही जानलेवा झड़पों को रोकने की घोषणा की। यह कदम उस समय उठाया गया जब सरकार ने दक्षिणी अशांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया।

यह घोषणा राष्ट्रपति अहमद अल-शराआ (अल-जूलानी ) द्वारा द्रूज़ और बदू जनजातीय समूहों के बीच एक नए युद्ध-विराम के आदेश के बाद की गई, जो कि, अमेरिका द्वारा कराए गए एक अलग समझौते के बाद आया, जिसका मकसद सीरिया पर इज़रायली सैन्य हमलों को टालना था।

घटनाक्रम की पृष्ठभूमि:
सरकारी बयान से कुछ ही समय पहले सुवैदा शहर से मशीनगन फायरिंग और आसपास के गांवों में मोर्टार हमलों की खबरें आई थीं। हालांकि, तत्काल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

सीरिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नूर अल-दीन बाबा ने सरकारी समाचार एजेंसी सना (SANA) के माध्यम से जारी बयान में कहा कि झड़पें “गहन प्रयासों के बाद” युद्ध-विराम लागू होने और सरकारी बलों की सुवैदा प्रांत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में तैनाती के कारण समाप्त हुईं। उन्होंने कहा कि सुवैदा शहर, जो प्रांत के पश्चिम में स्थित है, को “सभी जनजातीय लड़ाकों से मुक्त कर दिया गया है, और शहर के मोहल्लों में झड़पें रोक दी गई हैं।”

डोमिनो प्रभाव:
यह झड़पें पिछले सप्ताह उस समय शुरू हुईं जब एक सार्वजनिक राजमार्ग पर एक द्रूज़ ट्रक चालक के अपहरण की घटना हुई। इसके बाद बदले की कार्रवाइयों की एक श्रृंखला शुरू हो गई और देशभर से जनजातीय लड़ाके सुवैदा की ओर बद्दू समुदाय के समर्थन में आ गए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *