सीरिया, अमेरिकी सेना ने चलाया हैलीबर्न अभियान, कई नागरिकों का अपहरण सीरिया की अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी साना ने अमेरिका के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अतिक्रमणकारी अमेरिकी सेना आम लोगों का अपहरण कर रही है।
सीरिया के दैरुज़्ज़ोर में अमेरिका की अतिक्रमणकारी सेना ने कई आम नागरिकों का अपहरण कर लिया है। साना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दैरुज़्ज़ोर के पूर्वी शहर अल बसीरा में अमेरिकी सेना ने व्यापक स्तर पर हैलीबर्न अभियान चलाते हुए कई आम नागरिकों का अपहरण कर लिया है। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने दैरुज़्ज़ोर के बाहरी इलाके अल शहील में भी ऐसा ही अभियान चलाते हुए कई आम नागरिकों को उठा लिया है।
अमेरिकी सेना ने अल शहील शहर से विद्रोही सीरियन डेमोक्रेटिक फ्रंट के लड़ाकों की मदद से कई नागरिकों को उठाते हुए उन्हें अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है। अमेरिकी सेना ने अपना ऑपरेशन खत्म करने के बाद नागरिकों के मकानों को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
फार्स न्यूज़ एजेंसी कि रिपोर्ट के अनुसार साना ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अतिक्रमणकारी अमेरिकी सेना ने हालिया वर्षों में इस तरह के कई अभियान चलाए हैं। अमेरिकी सेना आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में अल हस्का और दैरुज़्ज़ोर के उपनगरों में अक्सर ही ऐसे ऑपरेशन करती रही है और आतंकियों को सेना की घेराबंदी से सुरक्षित निकालकर इराक में आतंकी ठिकानों तक पहुंचाती रही है।
साना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना समय-समय पर आम नागरिकों को भी प्रताड़ित करती रही है तथा सीरिया के आम नागरिकों का अपहरण करते हुए उन्हें अमेरिकी सेना का सहयोग करने के लिए मजबूर करती रही है।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा