इस्राईली सेना की अजीब दरिंदगी , सैन्याभ्यास में फिलिस्तीनियों को बना रहे हैं निशाना

आज सुबह इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास किया जिसमें क्षेत्र में मौजूद फिलिस्तीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया। शहाब न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना ने आज ग़ज़्ज़ा बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है जो कल तक जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा की सरहद पर लगाई गई बाढ़ के पास से दूसरी ओर खेतों में काम कर रहे फिलिस्तीनी किसानों और चरवाहों पर फायरिंग की।

याद रहे कि इससे पहले इस्राईली सेना के प्रवक्ता ने कहा था कि इस अभ्यास में सेना की गाड़ियां और एयरफोर्स भी भाग लेगी। इस्राईल ने नवंबर में ग़ज़्ज़ा बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास किया था।

इस्राईली सेना की दरिंदगी का आलम यह है कि वह अपने सैन्य अभ्यास में टारगेट के स्थान पर फिलिस्तीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। कभी फिलिस्तीनियों को उनके घरों और भूमि से खदेड़ दिया जाता है तो कभी राह चलते फिलिस्तीनी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जा रही है। और खेद की बात यह है कि इन तमाम अत्याचार पर संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं मूकदर्शक बनी हुई हैं।

अरब देशों से भी फिलिस्तीन को कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। विशेषकर अरब इस्राईल संबंधों के सार्वजनिक हो जाने के बाद से फिलिस्तीनियों पर इस्राईल के अत्याचार बढ़ते ही जा रहे है।

 

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *