ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 2745 इज़रायली घायल
ज़ायोनी शासन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 179 लोगों को घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2745 इज़रायली नागरिक और सैनिक घायल हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन 85 लोग अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के अधीन हैं।
अधिकारियों का कहना है कि कई लोग मिसाइल हमलों, विस्फोटों और हमलों के दौरान मची अफरातफरी के कारण घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखा गया है और चिकित्सा कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
ईरान और ज़ायोनी शासन के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के चलते ईरान में कई आम नागरिकों के घायल होने की घटनाएँ सामने आ रही हैं।
इज़रायली और अमेरिकी सेनाएं लगातार स्कूलों, अस्पतालों,आम नागरिकों और बच्चों को निशाना बना रही हैं, और इसका सबसे बड़ा प्रमाण मीनाब के स्कूलों पर किया गया वहशियाना हमला है जिसमें 170 छात्राएं शहीद हो गईं। अमेरिका और इज़रायल के इस कायराना हमले की चौतरफ़ा आलोचना हो रही है।


popular post
व्हाइट हाउस के अंदर से उठी आवाज़: अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध से बाहर निकलना चाहिए
व्हाइट हाउस के अंदर से उठी आवाज़: अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध से बाहर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा