सीरिया,‌ अमेरिका के हमले में मरने वाले नागरिकों की संख्या कई हजार

सीरिया,‌ अमेरिका के हमले में मरने वाले नागरिकों की संख्या कई हजार अमेरिका के हवाई हमलों में सीरिया के हजारों आम नागरिक मारे गए हैं।

सीरिया पर अमेरिका के बर्बर हवाई हमलों में मारे जाने वाले लोगों का आंकड़ा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों से कहीं अधिक है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में 28 सामूहिक क़ब्रों से 6000 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।

सीरिया के उत्तरी प्रांत रक़्क़ा में में जून और अक्टूबर 2017 में अमेरिका के नेतृत्व में आईएसआईएस के तथाकथित अड्डों को निशाना बनाया गया था। अमेरिका के हमले में कम से कम 600 लोग मारे गए थे। यह रिपोर्ट युद्ध निगरानी केंद्र के अधिकारियों के हवाले से दी गई थी।

सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने अपनी वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि आईएसआईएस की स्वघोषित राजधानी रक्का में सिर्फ 4 महीने की अवधि में अमेरिकी हवाई हमलों में 140 परिवार के 600 से अधिक लोग मारे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लोगों के शव उस वक्त मिले जब आईएसआईएस की पराजय के बाद सामूहिक कब्रों को खोला गया। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के हवाई हमलों में मारे जाने वाले लोगों की कुल संख्या बहुत ज्यादा है।

अकेले 28 सामूहिक क़ब्रों से 6000 से अधिक शवों को बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामूहिक कब्रों में पाए गए शवों की जांच के बाद यह बात सामने आई है कि इनमें से अधिकांश लोग 2014 और 2018 के बीच आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिका के तथाकथित हमलों के दौरान मारे गए थे जबकि बाकी लोग इस क्षेत्र में आईएसआईएस के कब्जे के बाद आतंकियों के हाथों मारे गए थे।

popular post

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का ईरानी जनता से संवाद 

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का ईरानी जनता से संवाद  ईरान के सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *