लेबनानी संगीतकार समीर सफीर की गिरफ़्तारी पर चुप्पी साधे है सऊदी

लेबनानी संगीतकार समीर सफीर की गिरफ़्तारी पर चुप्पी साधे है सऊदी, सऊदी अधिकारीयों के निमंत्रण पर तीन सप्ताह पहले रियाज़ आए लेबनान के विख्यात संगीतकार समीर सफीर को बंदी बने हुए तीन सप्ताह गुज़र गए हैं लेकिन सऊदी अरब ने अब तक उनकी गिरफ़्तारी का कोई कारण नहीं बताया है।

जुनैबिया डॉट कॉम के अनुसार लेबनान के विख्यात संगीतकार और कलाकार समीर सफीर को सऊदी अधिकारियों द्वारा रियाज़ से उनकी गिरफ्तारी के वास्तविक कारणों के बारे में कोई स्पष्टीकरण दिए बिना गिरफ्तारी के तीन सप्ताह बीत चुके हैं।

लेबनान एवं सऊदी अधिकारियों के बीच इस संबंध में अब तक हुए सभी संपर्क विफल रहे हैं, सऊदी अधिकारियों की ओर से सिर्फ एक बात कही जा रही है कि सफीर को सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिया गया था।

सऊदी दंड संहिता के तहत, सफीर के परिवार और वकील को 30 दिन बीतने से पहले उससे मिलने या संवाद करने की अनुमति नहीं है, इन तीस दिनों में छुट्टी के दिनों की गिनती नहीं की जाती है।

समीर के परिवार और उनके वकील के लाखों प्रयास के बाद भी उनसे नहीं मिल पाए हैं और उन्हें उनकी गिरफ्तारी का कारण भी नहीं पता है, सफीर ने अपनी गिरफ़्तारी के कुछ दिनों बाद डिटेंशन सेंटर से एक फोन कॉल की थी।

60 वर्षीय समीर सफीर लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल औन द्वारा स्थापित फ्री पेट्रियोटिक मूवमेंट के समर्थन और लेबनान और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने स्पष्ट एवं सख्त रुख के लिए जानने जाते हैं।

 

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *