सऊदी गठबंधन ने युद्ध विराम की धज्जियाँ उड़ाई, यमन पर 100 से अधिक हमले

सऊदी गठबंधन ने युद्ध विराम की धज्जियाँ उड़ाई, यमन पर 100 से अधिक हमले

यमन में कहने को तो पिछले 8 दिन से संघर्ष विराम है लेकिन इस देश पर सऊदी नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमले लगातार जारी हैं।

यमन में संघर्ष विराम के आठ दिन बाद भी, अतिक्रमणकारी सऊदी-अमीराती गठबंधन और उससे जुड़े भाड़े के सैनिक संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए लगातार हमले रहे हैं।

यमन की आधिकारिक समाचार एजेंसी (सबा) से बात करते हुए यमन के एक सैन्य सूत्र ने कहा कि सअदा प्रांत के राज़ेह शहर में सऊदी गठबंधन के भाड़े के सैनिकों ने लगातार गोले दागकर दो नागरिकों की जान ले ली है इन हमलों में तीन अन्य घायल हुए हैं।

आक्रामक गठबंधन ने पिछले 24 घंटों में 108 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उल्लंघन में अल-जौफ, हज्जाह, अल-बायदा और सअदा प्रांतों के आसमान में 76 टोही अभियान भी शामिल हैं।

इस सूत्र ने जोर देकर कहा कि गठबंधन के लड़ाकों ने तईज़ प्रांत के अल-बरह इलाके में भी तीन बार बमबारी की। गठबंधन के भाड़े के सैनिकों ने मआरिब प्रांत के अल-अक्काद इलाके में भी सैन्य अभियान चलाया हुआ है। सऊदी गठबंधन के सैनिकों ने कम से कम आठ बार मआरिब पर भारी बमबारी करते हुए रॉकेट्स दागे। सऊदी गठबंधन ने गाइडेड मिसाइल के साथ अल-अक्कद में सेना के अड्डे और यमन जनांदोलन के ठिकानों को भी निशाना बनाया।

सऊदी गठबंधन ने सरवाह के अल-ज़ौर, अल-बाल्क और नजरान और जीज़ान के कुछ हिस्सों में भी यमनी नागरिकों के घरों को हमलों का निशाना बनाया। सऊदी गठबंधन के भाड़े के सैनिकों ने मआरिब, अल-जौफ, सअदा, तईज़ और अल-ज़ालेअ प्रांतों में यमनी बलों पर कम से कम 21 बार गोलीबारी की।

बता दें कि यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने 13 अप्रैल को यमन में संघर्ष विराम शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सनआ और सऊदी गठबंधन के बीच युद्धविराम हो गया है, जिससे दो महीने के लिए सभी सैन्य अभियानों को समाप्त कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles