सऊदी अरब का फैसला जाज़ान सीमाक्षेत्र से यमनी नागरिकों को जाना होगा

सऊदी अरब का फैसला जाज़ान सीमाक्षेत्र से यमनी नागरिकों को जाना होगा  यमन और सऊदी अरब के बीच पिछले 7 साल से भी अधिक समय से युद्ध चल रहा है।

सऊदी अरब ने ऐसे में जाज़ान सीमा क्षेत्र से सभी यमनी श्रमिकों को निकालने का फैसला किया है। सऊदी शासन ने सभी यमनी श्रमिकों के लिए जाज़ान सीमा क्षेत्र छोड़ने के लिए चार महीने की समय सीमा निर्धारित की है।

सऊदी लीक्स की रिपोर्ट के अनुसार अल-जज़ीरा के ओमान संवाददाता समीर अल-निमरी ने अपने विशेष सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि सऊदी अरब के इस निर्णय के बाद यमन और सऊदी अरब के बीच जारी टकराव और विस्फोटक होगा।

अल-निमरी ने लिखा है कि, सऊदी अधिकारियों को यमन के सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी यमनी श्रमिकों को चार महीने का समय देना चाहिए और इस अवधि में यमनी श्रमिकों को निकाल कर उनके स्थान पर अन्य देशों के लोगों को काम पर रखना चाहिए।

याद रहे कि यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण हमलों के बाद से ही दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव जारी है। यमन संघर्ष को सात साल हो रहे हैं लेकिन सऊदी अरब को अभी तक अपने किसी भी उद्देश्य में सफलता नहीं मिली है।

यमन की संपूर्ण नाकाबंदी और इस देश पर भीषण हवाई हमलों में यमन में भीषण मानवीय त्रासदी ने जन्म ले लिया है। सऊदी अरब के बर्बर हमलों में इस देश का मूल आधारभूत ढंका ध्वस्त हो चूका है वहीँ अब तक लाखों लोग मारे गए हैं जिस में बड़ी संख्या में महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles