सऊदी अरब, छवि चमकाने के लिए अमेरिकी अधिकारी को देगा करोड़ों डालर सऊदी अरब सरकार ने अमेरिका के पूर्व अधिकारी के साथ करोड़ों डालर का समझौता किया है।
सऊदी अरब ने इस देश की छवि को चमकाने के लिए इस पूर्व अमेरिकी अधिकारी को सालाना करोड़ों डालर देने का समझौता किया है।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी शासन वाशिंगटन में अपनी छवि सुधारने के लिए एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी को प्रतिवर्ष प्रोत्साहन एवं वित्तीय पुरस्कार के रुप में करोड़ों डॉलर देगा।
अमेरिकी समाचार पत्र पॉलीटिको की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस के पूर्व प्रतिनिधि एड रॉयस को सऊदी विदेश मंत्रालय में विदेशी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। सऊदी सरकार का यह कदम वाशिंगटन में अपनी बिगड़ती छवि को सुधारने के लिए लॉबिंग प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।
इस सप्ताह के शुरू में ही अमेरिकी न्याय विभाग में एक मामला दर्ज कराया गया है जो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि एड रॉयस सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस रिपोर्ट के अनुसार एडरॉयस सऊदी अरब की ओर से अमेरिका की संघीय सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत को आसान बनाएंगे। एडरॉयस 2013 से 2019 तक अमेरिकी कांग्रेस की फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें वाशिंगटन में लगभग तीन दशक तक काम करने का अनुभव है।
सऊदी लीक्स की रिपोर्ट के अनुसार एडरॉयस मिस्र समेत मध्य पूर्व के कई देशों के लिए काम कर चुके हैं लेकिन बाइडन प्रशासन में सऊदी अरब और अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों के बीच सऊदी विदेश मंत्रालय की ओर से उनका लॉबिंग करने का निर्णय काफी महत्वपूर्ण है।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा