अमेरिका के प्रयासों पर पानी फेरने में लगा सऊदी अरब

अल अख़बार अल यमनी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब रियाज़ के इच्छा के विपरीत यमन युद्ध रोकने के अमेरिका के प्रयासों पर पानी फेरने में लगा हुआ है।

सऊदी अरब यमन युद्ध को रोकने के लिए प्रयास कर रहे अमेरिका के विपरीत सऊदी अरब में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी प्रयासों के खिलाफ सऊदी अरब ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है जो इस बात के प्रतीक है कि यमन युद्ध में सऊदी अरब के पैरों के नीचे से जमीन खींचने के वाशिंगटन के प्रयास से सऊदी अरब बिल्कुल भी खुश नहीं है।

रियाज़ ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के साथ एक संयुक्त बयान में सऊदी अरब की पहल और सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2216 सहित तीन प्राधिकरणों के साथ एक राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया।

हाल ही में कश्मीर पर भारत के नियंत्रण को सऊदी अरब के समर्थन के कारण सऊदी-पाकिस्तानी संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। बात इतनी बढ़ गयी थी कि इस्लामाबाद, सऊदी अरब को लगभग 3 बिलियन डॉलर समय से पहले चुकाने के लिए मजबूर हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles